{"_id":"5c150944bdec2257280fcb1a","slug":"191544882500-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोजल में आग से मकान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोजल में आग से मकान जला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के फोजल गांव में तीन कमरों का डेढ़ मंजिला मकान आग से जल गया। काष्ठकुणी शैली के मकान के जलने से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक अधिकतर मकान जल गया था।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांव में लगी आग से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि फोजल में चंपादेवी के काष्ठकुणी मकान में आग लग गई है। इसकी सूचना के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। तब तक स्थानीय लोग अपने स्तर पर पानी की बाल्टियों और पावर स्प्रे से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। मकान में लगी देवदार की लकड़ी ने आग को जल्द पकड़ लिया। सूचना मिलने पर दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किया। लेकिन मकान को नहीं बचा सके। आग से मकान में रखा सोना, चांदी व अन्य सामान भी जल गया है और कड़ाके की ठंड में पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। उधर, पुलिस चौकी पतलीकहूल के प्रभारी एसआई दयाराम ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया आग की घटना के प्रभावितों को तय नियमावली के अनुसार राहत दी जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।