{"_id":"5a6767114f1c1b514a8b5353","slug":"191516726033-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोड़सू में तेंदुए ने मार डाले चार मवेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोड़सू में तेंदुए ने मार डाले चार मवेशी
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में घ्ाुसा तेंदुअा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के बोड़सू बीट में तेंदुए ने चार भेड़ों को अपना शिकार बनाया। एक भेड़ जख्मी हो गई। भेड़पालक की 14 भेड़ें लापता हैं। घटना के बाद गांव हलैणी और बंदल के लोग भी दहशत में हैं। हलैणी गांव से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर रविवार रात को उक्त भेड़ों को तेंदुए ने शिकार बनाया। घटना की सूचना मिलते ही हल्का पटवारी, पंचायत प्रधान, वन रक्षक और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। ग्राम पंचायत पूईद की प्रधान निर्मला देवी ने कहा कि भेड़पालक किरन ठाकुर की भेड़ें बोड़सू जंगल में थीं। रात के समय तेंदुए ने चार भेड़ों का शिकार बनाया। उन्होंने कहा कि उक्त जंगल में दो गांवों के लोगों का रोज आना जाना है, लेकिन तेंदुए के आतंक से अब लोग यहां जाने से कतराने लगे हैं। तेंदुए के आतंक से गांव हलैणी के लोग सहम गए हैं। पंचायत प्रधान ने मांग की कि तेंदुए के आतंक से लोगों को निजात दिलाई जाए। प्रशासन और वन विभाग भी प्रभावित भेड़पालक को उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान हल्का पटवारी राजीव, डॉ. अनुराधा वर्मा, कृष्ण वर्मा, ज्ञान ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।