फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एससी युवक से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

एससी युवक से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jan 2019 07:14 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 29 Jan 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
एससी युवक से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। बंजार उपमंडल के थाटीबीड़ में फागली उत्सव के दौरान एससी युवक से मारपीट मामले में आखिरकार पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों को एससी-एसटी एक्ट तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 12 दिन के बाद मामले में एक्शन लिया है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब हड़कंप मच गया है। मामला हाई वोल्टेज होने के चलते पुलिस पर लगातार गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा है। अनुसूचित जाति के समस्त संगठनों ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इससे पहले पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लालचंद (60) निवासी गांव घोरली, डाकघर चकुरठा, तहसील बंजार, मेघ सिंह (27) निवासी गांव घोरली, चकुरठा बंजार, नारायण सिंह (32) निवासी गांव व डाकघर थाटीबीड़, तहसील बंजार, कुल्लू, ललित कुमार उर्फ लब्बू (19) निवासी गांव शीलयाबाड़ी, डाकघर चकुरठा, तहसील बंजार, कुल्लू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अब आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पिछले दिनों थाटीबीड़ पंचायत में फागली उत्सव के दौरान युवक से मारपीट मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed