फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आठ माह बाद भी नहीं हटे 175 कब्जे

आठ माह बाद भी नहीं हटे 175 कब्जे

Wed, 28 Nov 2018 06:31 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
आठ माह बाद भी नहीं हटे 175 कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर से रामशिला तक सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को आठ माह बाद भी नहीं हटाया गया है। ऐसे में लोनिवि की लेटलतीफी पर लोग सवाल उठा रहे, जबकि मणिकर्ण घाटी में प्रशासन ने तय समय के भीतर सभी अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए सील किया था।
अभी दर्जनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में प्रशासन का ताला गया हुआ है। 13 किलोमीटर लंबे भुंतर-रामशिला डिस्ट्रिक मेजर रोड के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए लोनिवि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। कब्जाधारियों को नोटिस दिए हुए भी दो माह से अधिक का समय बीत गया है। इसके बावजूद लोनिवि सुध नहीं ले रहा है। हालांकि विभाग का दावा है कि अवैध कब्जाधारी स्वयं ही अपने कब्जों को हटा रहे हैं। प्रदेश हाईकोर्ट ने मार्च माह में भुंतर से रामशिला तक सड़क के किनारे लोनिवि की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए छह माह का समय दिया था। नवंबर माह भी खत्म होने को है पर विभाग ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। उल्लेखनीय है कि लोनिवि बंजार व कुल्लू डिविजन ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के तहत किए अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिए थे। इसमें बंजार डिविजन के 118 तथा कुल्लू डिविजन के 57 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


शेष बचे लोगों ने मांगा समय : विभाग
लोनिवि बंजार के अधिशासी अभियंता चमन लाल ठाकुर ने कहा कि 118 अवैध कब्जों में से लगभग 70 फीसदी लोगों ने अवैध कब्जों को स्वयं हटा दिया है। लोनिवि कुल्लू के सहायक अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि 57 में से करीब 25 कब्जाधारियों ने अपने कब्जों को खुद ही हटा दिया है। शेष बचे अन्य लोगों ने एक हफ्ते का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed