फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली सेक्स रैकेट मामले में कई होटलियरों पर गिर सकती है गाज

मनाली सेक्स रैकेट मामले में कई होटलियरों पर गिर सकती है गाज

Wed, 02 May 2018 09:47 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
मनाली सेक्स रैकेट मामले में कई होटलियरों पर गिर सकती है गाज
नाबालिग - फोटो : amarujala
कुल्लू। मनाली सेक्स रैकेट मामले में पर्यटन नगरी मनाली के कई होटलियरों पर गाज गिर सकती है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सप्लायरों के संपर्क में कई होटलियर थे और बुकिंग होने के बाद नाबालिग को ग्राहक के साथ होटल भेजा जाता था। पुलिस इन होटलियरों के नाम और पता लगाने का कोशिश कर रही है। ऐसे में अब अनैतिक कार्यों में साथ देने वाले होटलियरों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि सप्लायर मनाली के कुछ होटल संचालकों के संपर्क में थे और ग्राहक मिलते ही वह होटल संचालक को बोलकर लड़की को भेजते थे। पर्यटन सीजन के दौरान चंद घंटों की बुकिंग में हजारों रुपये कमाने के चक्कर में अब लापरवाह होटलियरों पर शिकंजा कसा जा सकता है। पुलिस के हाथ सबूत लगने पर ऐसे लापरवाह होटल संचालक सप्लायरों के साथी के रूप में आरोपी बन सकते हैं। जबरन देह व्यापार की काली दुनिया में धकेली गई नाबालिग के इस मामले में पुलिस चौकसी के साथ जांच के दायरे को बढ़ा रही है। इन दिनों पुलिस दो गिरफ्तारियों के अलावा अन्य गिरफ्तारियों के लिए सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। जांच में पता चला है कि मनाली के कुछ होटलियर सप्लायरों के संपर्क में थे। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अनैतिक कार्यों में संलिप्त सभी लोगों के विरुद्घ नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली सेक्स रैकेट मामले में सप्लायरों के संपर्क में कुछ छोटे होटल हो सकते हैं। कमाई के चक्कर में अनैतिक कार्यों में संलिप्त कुछ छोटे होटलों पर पुलिस की नजर है। अमूमन छोटे होटलों को कई बार बुकिंग नहीं मिल पाती है। ऐसे में कुछ घंटों की बुकिंग पर आसानी से कमाई हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed