फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   उझी घाटी के हिरनी गांव से युवक लापता

उझी घाटी के हिरनी गांव से युवक लापता

Tue, 09 Oct 2018 07:08 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
उझी घाटी के हिरनी गांव से युवक लापता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली/पतलीकूहल। ऊझी घाटी के हिरनी गांव से एक युवक लापता हो गया है। परिजनों ने पतलीकूहल पुलिस चौकी में इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से अचानक कहीं लापता हो गया। परिजनों ने उसे अपने स्तर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के घर तलाशा पर कोई सुराग नहीं लगा। पतलीकुहल चौकी के प्रभारी एसआई दयाराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर हिरनी निवासी राहुल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सभी थाना और चौकियों को उसकी फ ोटो भेजी गई है। इतना ही नहीं पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी युवक की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि मोबाइल लोकेशन शिरढ़ और भटकराल में आई है। लेकिन बाद में युवक ने फोन बंद कर दिया। ऐसे में तलाशी अभियान में परेशानी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही युवक को खोज लिया जाएगा।


टैंक में डूबने से हुई युवक की मौत
सैंज के अपरनाहीं गांव में आईपीएच के टैंक में मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। युवक की मौत डूबने से हुई बताई जा रही है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक 28 साल के रोशन लाल की मौत पानी में डूबने से हुई है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन की जांच कर रही है। कहा कि शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed