फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छावनी में तबदील हुआ कसोल, शांतिपूर्वक तरीके हुई कार्रवाई

छावनी में तबदील हुआ कसोल, शांतिपूर्वक तरीके हुई कार्रवाई

Tue, 26 Jun 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
छावनी में तबदील हुआ कसोल, शांतिपूर्वक तरीके हुई कार्रवाई
छावनी में तबदील हुआ कसोल
विज्ञापन

शांतिपूर्वक तरीके हुई कार्रवाई
सीलबंदी के दौरान चौकस रही पुलिस, तुरंत कार्रवाई के थे आदेश
65 सक्रिय, 35 रिजर्व पुलिस कर्मचारियों की देखरेख में चला अभियान
एएसपी व डीएसपी मुख्यालय ने संभाला मोर्चा, टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेश पर कसोल और आसपास के इलाके में 37 होटल, होम स्टे, रेस्तरां और अन्य की सीलबंदी पुलिस पहरे में हुई। अधिकारियों की सुरक्षा के लिए कसोल में 100 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। हथियारबंद पुलिस कर्मचारी सीलबंदी में लगी टीम की सुरक्षा में तैनात रहे। कार्रवाई से पहले कसोल में सुरक्षा समेत अन्य चीजों को लेकर रणनीति बनाई गई। अधिकारियों की ओर से पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सुरक्षा की दृष्टि से सीलबंदी अभियान एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी और डीएसपी मुख्यालय आशीष शर्मा की देखरेख में चलाया गया। पुलिस ने नियोजित तरीके से सुरक्षा को लेकर पहले ही प्लान तैयार किया था। जिसे धरातल स्तर पर दोनों अधिकारियों ने उतारा। सक्रिय और रिजर्व फोर्स के साथ दोनों अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। 65 सक्रिय पुलिस कर्मचारियों को डीएसपी मुख्यालय आशीष शर्मा ने लीड किया। रिजर्व 35 पुलिस कर्मचारियों का जिम्मा एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी के पास रहा। यह फोर्स किसी भी तरह की गड़बड़ी के दौरान सख्ती से निपटने के लिए रखी गई थी। किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। पुलिस सुरक्षा में सीलबंदी का अभियान पूरी तरह से शांतिपूर्वक तरीके से हुआ। कहीं भी सीलबंदी को लेकर टकराव देखने को नहीं मिला। टीम ने हाईकोर्ट के आदेश पर नियमानुसार सीलबंदी का कार्य मंगलवार सुबह शुरू किया और देरशाम तक यह अभियान चला। तीन टीमों ने अलग-अलग जगह कसोल, कटागला और तोष में जाकर हाईकोर्ट के आदेश की पालना की। वहीं इस संबंध में एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सीलबंदी में लगी टीमों को सुरक्षा के लिए हथियारबंद पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। घटना को रोकने के लिए रिजर्व फोर्स भी तैनात की गई थी। प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्वक तरीके संपन्न हुई।
विज्ञापन


संदिग्धों पर रखी पूरी निगरानी
कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने संदिग्धों पर भी नजर रखी। हालांकि इलाके में धारा 144 पहले ही लगा दी गई थी। बावजूद कार्रवाई में बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस कर्मचारी अलर्ट रहे। अधिक संख्या में आ रहे लोगों पर भी नजर रखी। हालांकि कार्रवाई के दौरान शांति बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed