{"_id":"5a5791474f1c1bec188b4685","slug":"161515688263-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के मौत मामले पर थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के मौत मामले पर थाने में प्रदर्शन
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। बजौरा में दिसंबर 2017 के आखिरी सप्ताह में रहस्यमयी परिस्थितियों में एक महिला का शव मिला था। ठोस कार्रवाई न होने पर वीरवार को मृतका के मायके और ससुराल पक्ष वालों ने भुंतर थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की। बजौरा क्षेत्र में एक महिला का शव पेड़ पर संदिग्ध हालत में लटका मिला था। मायके और ससुराल पक्ष ने हत्या का शक जताया था।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन संदिग्धों को संदेह के आधार पर पकड़ा था और थाना में इनसे पूछताछ की थी। परिजनों ने मांग उठाई है कि अगर पुलिस के पास सही और ठोस सबूत है तो इन्हें हिरासत में लिया जाए। वीरवार को थाना में मामले को लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहा और पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस से ठोस कार्रवाई करने की मांग उठाई। वहीं पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले में ठोस कार्रवाई कर आरोपियों को दबोचा जाएगा। उन्होंने थाना भुंतर को मामले में ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए।