{"_id":"59f0bcb24f1c1bc9678b79c4","slug":"161508949170-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवन जंगल में पकड़ी 860 ग्राम चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोमवन जंगल में पकड़ी 860 ग्राम चरस
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में भांग की खेती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू/मनाली। मनाली पुलिस ने पेट्रोलिंग और नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 860 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पतलीकूहल पुलिस का एक दल सोमवन जंगल में पेट्रोलिंग पर था और शक के आधार पर आने जाने वाले लोगों की तलाशी की जा रही थी। तभी पैदल आ रहे एक युवक को पुलिस ने रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं रुका।
पुलिस को शक गहरा गया और उसे पकड़कर तलाशी ली और उसके कब्जे से 860 ग्राम चरस की खेप बरामद की गई। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने 24 वर्षीय नरेश कुमार निवासी शरण नग्गर को गिरफ्तार किया है। युवक को कोर्ट में पेश करने की कागजी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने पेट्रोलिंग और नाकाबंदी को तेज कर दिया है। नशे को बढ़ावा देने वाले लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा।