फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली के कोठी में कमरे में मृत मिला युवक

मनाली के कोठी में कमरे में मृत मिला युवक

Mon, 08 Jul 2019 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
मनाली के कोठी में कमरे में मृत मिला युवक
मनाली के कोठी में युवक की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

कमरे में मृत अव्यवस्था मिला, बिजली प्रोजेक्ट में बतौर मशीन ऑपरेटर था आशन
शव कब्जे में लिया, चंबा जिला के पुर्थी का था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के कोठी में एक युवक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर दिया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्होंने रविवार शाम को युवक को आते जाते देखा था। लेकिन सोमवार सुबह वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। ऐसे में मकान मालिक डेंबू राम को आशंका हुई और उन्होंने इसकी सूचना मनाली पुलिस को दी।

जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो युवक की मौत ही चुकी थी। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके बावजूद पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की है। अब मनाली पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि युवक की मौत कैसे हुई है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय आशन चंद उर्फ आशु पुत्र बालक चंद, निवासी गांव व डाकघर पुर्थी पांगी, जिला चंबा के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी ने कहा कि स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक कोठी स्थित एक बिजली प्रोजेक्ट में बतौर मशीन ऑपरेटर कार्यरत था। उन्होंने परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया है। अब परिजनों के आने पर युवक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed