{"_id":"5d1b70278ebc3e3cde204ea5","slug":"156207924813-kullu-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया में शातिर ने घर में घुसकर नकदी-आभूषण उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिया में शातिर ने घर में घुसकर नकदी-आभूषण उड़ाए
विज्ञापन
जिया में शातिर ने नकदी, आभूषण उड़ाए
ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचा आरोपी, पुलिस के हवाले किया
अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
पुलिस से सामान रिकवरी के लिए पूछताछ जारी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर के साथ लगते जिया गांव में शातिर ने घर में घुसकर नकदी के साथ आभूषण व अन्य सामान पर हाथ साफ किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जिया में पिछले दो माह में करीब एक दर्जन चोरी की वारदात से सहमे हुए हैं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ लोगों ने मंगलवार को गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जहां एक स्थानीय युवक की पहचान हुई। इसके बाद उसे दबोचा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस अब चोरी हुए सामान की रिकवरी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जिया की एक महिला ने कुल्लू थाना में शिकायत दर्ज की है कि वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। वह लौटी तो घर के अंदर कमरे की हालत को देखकर दंग रह गई। कमरे का सामान जगह-जगह बिखरा पड़ा था। जब घर के सामान को चेक किया तो घर में रखी 20 हजार की नकदी के साथ सोने की एक अंगूठी, दो चांदी के कढ़े तथा एक एलईडी गायब पाई गई। एसएचओ कुल्लू अशोक शर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर दिया है और वारदात को अंजाम देने वाले स्थानीय युवक रहमत अली को गिरफ्तार कर दिया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुल्लू की अदालत में पेश किया, जहां से उसे अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने चोरी की नकदी व अन्य सामान को कहां रखा है, उसका पता लगाया जा रहा है। उधर, स्थानीय पंचायत के उपप्रधान रूचिन चौहान ने कहा कि स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान कर पुलिस को सौंपा है। इससे पहले भी गांव में हुई चोरी के वारदातों में उपरोक्त युवक को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह में जिया गांव में करीब एक दर्जन चोरी घटनाएं हो चुकी हैं।