फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   खेत से घर लौट रहे युवक की गिरकर मौत

खेत से घर लौट रहे युवक की गिरकर मौत

Tue, 11 Jun 2019 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
खेत से घर लौट रहे युवक की गिरकर मौत
जंगल से लौटते समय गिरने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

कलीयुणी में पशुओं को लेकर गया था चुनी लाल, ढूंढने पर मृत मिला
खेत से 35 फीट नीचे पड़ा था व्यक्ति, मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत पलाहच के गांव कलीयुणी में जंगल से घर लौट रहे व्यक्ति की गिरकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुनी लाल (40), पुत्र देवी सिंह निवासी गांव कलीयुणी, डाकघर पलाहच, बंजार सोमवार को सुबह के समय पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर गया था। शाम करीब पांच बजे पशु घर वापस पहुंचे। लेकिन वह नहीं आया। घर न पहुंचने पर परिजनों को युवक की चिंता सताने लगी। परिजनों ने जब उसे तलाश किया तो वह खेत से 35 फीट नीचे पाया गया। इसकी सूचना रात को बंजार थाने में दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल बंजार लाया, जहां पर उसका पोस्टमार्टम किया गया। थाना बंजार प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि शव परिजनों को दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed