फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तराकड़ा में दो युवकों से पकड़ी 602 ग्राम चरस

तराकड़ा में 602 ग्राम चरस के साथ दो युवक धरे

Wed, 13 Feb 2019 12:21 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
तराकड़ा में दो युवकों से पकड़ी 602 ग्राम चरस
कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू के तहत तराकड़ा में पुलिस ने दो युवकों से 602 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का दल एक नियमित गश्त पर था। इस दौरान दो युवकों को तलाशी के लिए रोका गया, लेकिन पुलिस को देखकर राकेश उम्र 30 साल, सतपाल उम्र 32 साल घबरा गए। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास 602 ग्राम चरस बरामद हुई। एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से चरस की खेप बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed