फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   थाटीबीड़ में मारपीट पर क्रॉस एफआईआर

थाटीबीड़ में मारपीट पर क्रॉस एफआईआर

Sun, 08 Jul 2018 08:50 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
थाटीबीड़ में मारपीट पर क्रॉस एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गोपालपुर के गांव थाटीबीड़ में मारपीट की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। नैना देवी पत्नी सेस राम निवासी गांव थाटीबीड़ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह थाटीबीड़ में किराये के कमरे में रह रही थी। सात जुलाई को मकान मालिक ने पहले उसके कमरे में पानी फेंका और उसके बाद मारपीट कर कमरे में ताला लगा दिया। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर नैना के खिलाफ उसके मकान मालिक की पत्नी लता ने पुलिस में शिकायत की है। लता ने कहा है कि शाम के समय उसके लड़के का रास्ता रोककर नैना देवी ने मारपीट की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 341, 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी बंजार सीआर चौधरी ने कहा कि मारपीट पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed