{"_id":"5a3bbe434f1c1bce6d8b54d6","slug":"151513864771-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
charas
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। मणिकर्ण पुलिस ने एक नेपाली को 2.504 किलोग्राम चरस के साथ दबोचा है। शांघना पुल के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने नेपाली के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार को उसे कुल्लू की अदालत में पेश किया जहां उसे 23 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मामले की जांच कर रहे मणिकर्ण चौकी प्रभारी एएसआई नंद लाल ठाकुर ने कहा कि पुलिस की टीम मणिकर्ण के साथ लगते शांघना पुल के पास पेट्रोलिंग पर थी। तभी टाहुक की ओर एक मणिकर्ण की तरफ एक व्यक्ति बैग के साथ आ रहा था। पुलिस ने उसे शक के आधार पर तलाशी के लिए रुकने को कहा तो वह पुलिस को देख घबरा गया। जिससे पुलिस का शक और भी गहरा हुआ और तलाशी करने पर उसके कब्जे से 2.504 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। नंद लाल ने कहा कि पुलिस ने चरस की खेप के साथ 54 वर्षीय संजू गुरंग निवासी नेपाल को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार कर दिया है। चरस उसने कहां से लाई इसकी पूछताछ की जा रही है। वीरवार को कागजी प्रक्रिया पूरा करे उसे कुल्लू की एक अदालत में पेश किया जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। उल्लेखनीय है कि मणिकर्ण पुलिस ने चार दिनों के भीतर पांच किलो चरस पकड़ी है। 18 दिसंबर को मणिकर्ण पुलिस ने गरशैणी चौक के पास कोलकाता निवासी को करीब ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और चरस तस्करों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।