फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नेपाली ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला साढू

नेपाली ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला साढू

Mon, 27 Aug 2018 07:36 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
नेपाली ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला साढू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगती ग्राम पंचायत हलाण-1 के गांव सरसेई में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद सरसेई गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नग्गर के पास सरसेई में रक्षाबंधन के दिन नेपाली मूल का रतन बहादुर (38) अपने साढू नेपाली भाले बहादुर के घर गया हुआ था। इस बीच देर रात उनके बीच किसी विषय को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। आरोपी ने रतन बहादुर की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह होने तक आरोपी परिवार सहित मौके से फरार हो गया। मकान मालिक शेर सिंह ने जब सुबह नेपाली के कमरे के बाहर शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर फरार चल रहे नेपाली की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को घटना स्थल से एक डंडा भी मिला है। रतन बहादुर अपने परिवार के साथ सरसेई में टीसी ठाकुर के बागीचे में बने एक घर में किराया पर रहता था। घटना के बाद मृतक के परिवार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले शातिर को दबोच लेगी। घटना को लेकर मनाली में दिनभर चर्चाओं का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed