{"_id":"5b26706b4f1c1baa6e8b83e3","slug":"141529245803-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की का ब्लड सैंपल जांच को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की का ब्लड सैंपल जांच को भेजा
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
blood test
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के बंदरोल क्षेत्र में इजेंक्शन से नशा लेेने के मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस की प्रथम परिदृश्य में लड़की की तलाशी लेने पर कोई भी नशा जैसा पदार्थ नहीं मिला है।
पुलिस ने ब्लड सैंपल लेने के बाद नाबालिग लड़की को उनके परिजनों को हवाले कर दिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि 16 जून शनिवार को बंदरोल क्षेत्र में इस लड़की को पकड़ा था। इसका एक वीडियो भी बनाया गया जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। पुलिस ने वीडियो वायरल के आधार पर इसकी जांच की लेकिन पुलिस को नशा इस्तेमाल करने जैसा फिलहाल कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर नशा इस्तेमाल करने की हकीकत सबके सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिलाभर में भांग, अफीम, हेरोइन तथा शराब आदि नशे के इस्तेमाल व तस्करी को लेकर अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन