{"_id":"597f59ca4f1c1baf328b482b","slug":"141501518282-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल के थोरंग में सड़क पर पलटी टाटा सूमो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाहौल के थोरंग में सड़क पर पलटी टाटा सूमो
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के थोरंग गांव के शिव मंदिर के पास एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। सोमवार सुबह तड़के हुए हादसे में सवार नेपाली मूल के दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से केलांग अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों घायलों की हालात खतरे से बाहर है उनके सिर व टांगों में अधिक चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर फारार हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार सुबह तड़के करीब चार बजे हुए इस हादसे का वजह चालक को नींद की झपकी बताया जा रहा है। घाटी में बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक नियंत्रण की और सख्ती बरतना शुरू कर दी है। टाटा सूमो सिस्सू के जिला मुख्यालय की ओर जा रही थी। जिसमें नेपाल निवासी चालक शानू उर्फ विनोद के अलावा नेपाल के रहने वाले छेरिंग तथा कर्ण मौजूद थे। इस संबंध मेें डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 तथा 337 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद सड़क पर पलटी टाटा सूमो चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।