{"_id":"5b8a937642c792465e1ea10c","slug":"131535808374-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत बलागाड़ के गांव बलौन में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसके पति व सास पर तंग, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शव के चलते दिनभर माहौल गर्म रहा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता निक्का राम पुत्र हेत राम गांव बिजर, डाकघर थाची, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी को उसका पति व सास प्रताड़ित करते थे। इसके चलते उसकी 27 वर्षीय बेटी ने यह कदम उठाया है। उसकी बेटी की शादी बलौन गांव में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही बंजार थाने से पुलिस टीम सुबह गांव बलौन पहुंची। महिला के शव को कब्जे में लिया। बंजार अस्पताल में महिला व ससुराल पक्ष के बीच मौत के कारणों को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। बंजार थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि महिला के पति व सास पर उसे प्रताड़ित व तंग करने के आरोप लगाए हैं। आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।