फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लारजी डैम में चला सर्च ऑपरेशन, नहीं लगा लापता महिला और चालक का सुराग

लारजी डैम में चला सर्च ऑपरेशन, नहीं लगा लापता महिला और चालक का सुराग

Tue, 30 Jan 2018 10:30 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
लारजी डैम में चला सर्च ऑपरेशन, नहीं लगा लापता महिला और चालक का सुराग
- फोटो : amarujala
कुल्लू/बंजार। लारजी डैम में गिरीमिली कार में दो लोगों के लापता होने की आशंका के चलते मंगलवार को गोताखोर की मदद ली गई। लेकिन, सर्च ऑपरेशन में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता महिला के परिवार ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से गोताखोर बुला, जिन्होंने लारजी डैम के कोने-कोने को छान मारा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

लापता महिला के पति मुकुंद लाल ने प्रशासन पर किसी भी तरह की मदद न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी व चालक के डैम में डूबने की आशंका के चलते उन्होंने अपने खर्चे पर मेरठ से गोताखोर के दल को बुलाया है। लेकिन कुल्लू जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। मुकुंद लाल ने कहा कि 24 जनवरी को उनकी पत्नी कार में सवार होकर चालक के साथ घर की ओर निकले थे। लेकिन 29 जनवरी को उनकी कार लारजी डैम में मिली। लेकिन, पत्नी व चालक का कोई अतापता नहीं लग सका है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से उनकी लापता पत्नी व चालक को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed