फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वोल्वो बस में युवक से पकड़ी चरस

वोल्वो बस में युवक से पकड़ी चरस

Tue, 14 May 2019 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
वोल्वो बस में युवक से पकड़ी चरस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर पुलिस ने बजौरा नाके पर एक युवक को चरस की खेप के साथ दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस की टीम रुटीन चेकिंग पर थी। शक के आधार पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान कुल्लू से दिल्ली जा रही वोल्वो बस को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर बस में बैठा एक युवक घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से 656 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गोलू (25) निवासी गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में हुई। उधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। कहा कि मामला दर्जकर आगामी छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed