फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अफरा तफरी में खामियों को दूर करने में जुटे व्यवसासी

अफरा तफरी में खामियों को दूर करने में जुटे व्यवसासी

Fri, 22 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अफरा तफरी में खामियों को दूर करने में जुटे व्यवसासी
अफरातफरी में खामियों को दूर करने में जुटे व्यवसायी
विज्ञापन

दो दिन में कसोल के छह कारोबारियों ने पूरी की प्रक्रिया
हाईकोर्ट के आदेश के बाद सख्त हुए प्रशासन से मचा है हड़कंप
कसोल, तोष ओर कटागला में तीन टीमें करेंगे होटलों की सीलबंदी
रोशन ठाकुर
कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेश पर पार्वती घाटी के कसोल के इसके आसपास के इलाकों के 48 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सीलबंदी के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। उधर, घाटी के लोग अफरातफरी में अपने होटलों, रेस्तरां, कैफे तथा होम स्टे की खामियां को दूर कर कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने में लग गए हैं। दो दिनों के भीतर घाटी के छह व्यवसायियों ने निरीक्षण के दौरान पाई खामियों को लगभग पूरा कर दिया है।
जिन्हें 25 जून को होने वाली सीलबंदी में राहत मिल सकती है। इन लोगों ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पर्यटन विभाग में पंजीकरण न करवाने के साथ टीसीपी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का भी उल्लंघन किया था। 20 जून को हाईकोर्ट ने प्रशासन को पार्वती घाटी के 48 होटलों, रेस्तरां व होमस्टे पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिस पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इप प्रतिष्ठानों को सील करने का निर्णय लिया। हाईकोर्ट के सख्त रूख के बाद प्रशासन के कड़े कदम उठाने पर पार्वती वैली के लोगों में हड़कंप का माहौल है और व्यवसायी अफरा तफरी के बीच अपने होटलों को सीलबंदी से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उधर, प्रशासन ने सोमवार से शुरू की जा रही सीलबंदी के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर किया जा रहा है। तीन टीमों में किन-किन अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती होगी इसके लिए लिस्ट तैयार की जा रही है। प्रशासन की टीमें 25 जून को एक साथ तीन जगह कसोल, तोष व कटागला में सीलबंदी के लिए दबिश देगी।
विज्ञापन


सीलबंदी के लिए तैयारियां चल रही हैं। कसोल, तोष और कटागला में तीन टीमें होटलों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सीलबंदी के लिए जाएगी। दस्तावेजों की चेकिंग में अगर किसी ने प्रक्रिया को पूरा कर दिया है तो उसे राहत दी जा सकती है। -डॉ अमित गुलेरिया एसडीएम सदर कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed