फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भलाण में कोयले की गैस लगने से व्यक्ति की मौत

भलाण में कोयले की गैस लगने से व्यक्ति की मौत

Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
भलाण में कोयले की गैस लगने से व्यक्ति की मौत
भलाण में कोयले की गैस लगने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज/कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर के भलाण में एक व्यक्ति की कोयले की गैस लगने से मौत हो गई है। व्यक्ति ने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई हुई थी। गैस लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार ज्ञान चंद उम्र 45 साल निवासी खमारड़ा भलाण कुल्लू ने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी, इसके बाद वह सो गया। अचानक रजाई में गर्म कोयले से आग लग गई। जिससे वह थोड़ा जल भी गया। दरवाजा बंद होने के कारण उसे यह गैस लग गई। इससे उसकी दम घुट कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि कोयले की गैस लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed