फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   घियागी में कार खाई में लुढ़की, दो घायल

घियागी में कार खाई में लुढ़की, दो घायल

Fri, 09 Nov 2018 07:20 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
घियागी में कार खाई में लुढ़की, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। औट-लुहरी एनएच-305 पर घियागी से दो किलोमीटर दूर बरयागजाणी के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क खाई। कार में चार लोग सवार थे। इनमें से दो लोग घायल हो गए। हालांकि चारों को स्थानीय लोगों की मदद से बंजार अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोझा की ओर बरयागजाणी के नजदीक देर रात कार एचपी-37 एफ 9975 के जलोड़ी से बंजार की ओर आ रही थी। इस बीच कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद खाई की ओर लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि सड़क से नीचे बुराह के पेड़ ने कार को रोक लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चारों लोग पालमपुर के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी बंजार सीआर चौधरी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, घायलों की पहचान अरविंद शर्मा (49) पुत्र रमेश चंद निवासी आईमा वार्ड सात पालमपुर, जिला कांगड़ा, देशराज पुत्र जिंदू राम निवासी घुग्घर पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed