फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब दिल्ली में आसानी से मिलने लगी हेरोइन

अब दिल्ली में आसानी से मिलने लगी हेरोइन

Sun, 09 Dec 2018 09:39 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
अब दिल्ली में आसानी से मिलने लगी हेरोइन
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


दिल्ली में ऑटो चालकों से खरीदकर कुल्लू लाई जा रही हेरोइन
कुल्लू में हेरोइन के साथ पकड़े युवक-युवती ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा
दिल्ली से हेरोइन लाए थे दोनों आरोपी, आसानी से मिल रहा नशा
चंद पैसों के लिए माफिया युवाओं की जिंदगी से कर रहा खिलवाड़
रोशन ठाकुर
कुल्लू। दिल्ली में हेरोइन माफिया ने ऑटो चालकों के माध्यम से नशे की तस्करी शुरू कर दी है। आरोपी दिल्ली में ऑटो चालकों से हेरोइन खरीदने के बाद कुल्लू लाकर बेच रहे हैं। ऐसे में वहां से यहां तक हेरोइन तस्करी का धंधा आसानी से चल रहा है। इसका खुलासा हाल ही में 19 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े एक युवक और युवती ने पुलिस पूछताछ में किया है।
दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने भी दिल्ली में ऑटो चालक के माध्यम से हेरोइन को खरीदी था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वे स्वयं दिल्ली जाकर हेरोइन को खरीद कर लाते हैं। दिल्ली में ऑटो चालक पैसे लेने के कुछ मिनटों के बाद हेरोइन लाकर दे देते हैं। जिले में 2018 में जहां पुलिस ने चरस को बड़े पैमाने पर पकड़ा है, वहीं हेरोइन की बरामदगी भी कई गुना अधिक हुई है। इसमें युवाओं की संलिप्तता अधिक पाई गई है। देवभूमि कुल्लू से अभी तक चरस का दाग भी नहीं धूला था कि अब हेरोइन की तस्करी ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। जांच अधिकारी एएसआई दलीप सिंह ने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान युवक, युवती ने दिल्ली से ऑटो चालक से हेरोइन खरीदने का खुलासा किया है। उन्होंने इससे पहले भी दिल्ली से हेरोइन लाने की बात को कबूल किया है। हेरोइन की सप्लाई को लेकर पुलिस ने इसी साल दिल्ली से एक नाईजीरियन को पकड़ा है। पांच दिसंबर की रात को आखाड़ा बाजार के टापू पुल के पास कुल्लू पुलिस ने तलाशी के दौरान एक युवक और एक युवती से 19 ग्राम हेरोईन बरामद की थी। इसमें आरोपी युवक की पहचान झंडुता बिलासपुर तथा युवती की कुल्लू के छमाहण के रूप में हुई है।
विज्ञापन


अपने अन्य दोस्तों को भी देते थे हेरोइन
कुल्लू। सदर थाना कुल्लू पुलिस की ओर से हेरोइन के साथ पड़े युवक व युवती करीब पांच सालों से नशे (हेरोइन) का सेवन करते हैं। ऐसे में वे खुद ही हेरोइन खरीदने के लिए दिल्ली जाते रहते थे। साथ ही अपने कुछ दोस्तों को भी हेरोइन देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा तस्करी में महिलाएं, युवतियां भी शामिल
कुल्लू। घाटी में चरस के बाद हेरोइन की तस्करी भी दिनों दिन बढ़ने लगी है। चरस व हेरोइन की तस्करी में युवाओं के बाद अब महिला और युवतियों को शामिल किया जा रहा है। इस साल कुल्लू पुलिस ने चरस व हेरोइन मामलों में करीब आधा दर्जन महिलाओं और युवतियों को गिरफ्तार किया है।
कुल्लू में पकड़ी जा रही हेरोइन के तार दिल्ली से जुड़े हुए पाए जा रहे हैं। अभी तक दर्जनों मामलों में इसका खुलासा हुआ है।
- शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed