{"_id":"5a0c40f64f1c1bc8678bb8c8","slug":"101510752502-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी ने खुद तैयार किया था माल, नेपाली से भी खरीदी थी खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी ने खुद तैयार किया था माल, नेपाली से भी खरीदी थी खेप
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
charas
- फोटो : amarujala
कुल्लू। लारजी के समीप तितलीधार में करीब पांच किलो चरस खेप के साथ पकड़े आरोपी से सीआईडी नारकोटिक्स विंग कड़ी पूछताछ कर रहा है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने कुछ माल खुद तैयार किया है। जबकि कुछ माल नेपाली से खरीदा है। नारकोटिक्स विंग की ओर से मामले में आगे व पीछे के सभी लिंक को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश कर रहा है।
विंग की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खेप लारजी में एक व्यक्ति को छोड़ी जानी थी। जिसे वह पहचानता है, लेकिन उसका नाम व पता उसे मालूम नहीं है। वहीं, आरोपी के खुलासे के बाद विंग की एक टीम नेेपाली की धरपक्कड़ के लिए जुट गई है। विंग की ओर से शातिर आरोपी की बातों केे क्रास वेरीफाई भी किया जा रहा है। आरोपी का आपराधिक पृष्ठभूमि को भी जांचा जा रहा है। इसके लिए बंजार पुलिस थाना से संपर्क साधा जा रहा है। हालांकि पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस गिरफ्त में न होने की बात कही है। नारकोटिक्स विंग आरोपी के खातों की वित्तीय जांच भी करेगी। वित्तीय जांच के आधार पर कहां से ट्रांजेक्शन हुआ है और किससे रुपये लिए गए हैं, के बारे में पता लगाया जाएगा। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे सीआईडी के नारकोटिक्स विंग ने लारजी के समीप डैम से लगते हुए रास्ते में नाका लगाया हुआ था। यहां एक व्यक्ति के कब्जे से पांच किलो चरस बरामद की गई। इधर, डीएसपी नारकोटिक्स ब्रह्मदास ने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
लारजी से औट के लिए लारजी डैम के साथ लगता रास्ता यातायात के लिए बंद है। लारजी से औट टनल होते हुए औट बाजार पहुंचा जाता है, लेकिन शातिर आरोपी लारजी पुल से डैम के साथ लगते हुए सड़क से औट पहुंचने की फिराक में था। इस रास्ते में आवाजाही न होने के कारण शातिर आसानी से खेप ठिकाने तक पहुंचाने की फिराक पर था, लेकिन नारकोटिक्स विंग ने आरोपी के मंसूबे में पानी फेर दिया।