फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime

एसओएस परीक्षा में नकल करवाने का आरोप, वीडियो वायरल

Thu, 26 Aug 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
crime
कुल्लू। बंजार के गाड़ागुशैणी के एक निजी स्कूल में एसओएस की परीक्षा में नकल करवाने का आरोप लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदेश में एसओएस की आठवीं, दसवीं और जमा दो की परीक्षा चल रही हैं। नकल रोकने के लिए हर बार सख्ती की बात की जाती है। बावजूद परीक्षा में नकल होती है। वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ागुशैणी के एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों को नकल करवाई जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों में निजी स्कूल में चल रही सरेआम नकल पर कार्रवाई करने के लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों को मजबूरन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करनी पड़ी है। चंद्रेश, देवेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, दुनी ठाकुर, भवानी ठाकुर ने कहा कि गाड़ागुशैणी क्षेत्र के निजी स्कूल में पिछले दो-तीन दिनों से रोजाना परीक्षा में जमकर नकल चल रही है। उधर, एसडीएम बंजार हेमचंद वर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर परीक्षा के दौरान नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, तो नकल करने और करवाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed