{"_id":"5e46cd268ebc3ee616763a66","slug":"crime-kullu-news-sml3243820119","type":"story","status":"publish","title_hn":"114.50 किलो क्रिस्टल, साढ़े छह किलो नागछतरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
114.50 किलो क्रिस्टल, साढ़े छह किलो नागछतरी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। पुलिस ने भुंतर में शुक्रवार को 114.50 किलोग्राम क्रिस्टल और साढ़े छह किलोग्राम नाग छतरी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उसने भारी मात्रा में क्रिस्टल और नागछतरी कहां से लाई, इसकी पूछताछ की जा रही है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरी सैंज घाटी में हड़कंप मच गया है। कुल्लू पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैंज घाटी में क्रिस्टल व नाग छतरी का अवैध कारोबार हो रहा है। इसके लिए भुंतर थाना पुलिस की एक टीम का गठन कर रैला गांव के निवासी तीर्थ राम के घर में छापा मारा गया। इस दौरान उसके घर से 114 किलो 50 ग्राम क्रिस्टल व 6 किलो 50 ग्राम नाग छतरी बरामद हुई है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि नशे और अवैध रूप से कारोबार करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।