{"_id":"bb4e19b53b4cb45f9c8b10147eee56a4","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेेट में आई महिला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के ढालपुर चौक पर सोमवार को नगर परिषद के एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में उसके परिवारवाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मरने वाली महिला की पहचान लगघाटी के फलाण की शोउजी देवी के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 65 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बीमार पति को लेकर अस्पताल आ रही थी। महिला की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। मृतक महिला के पुत्र टेक चंद ने बताया कि वे भी अपने माता-पिता के साथ अस्पताल आ रहा था, ऐसे में अचानक नगर परिषद के ट्रैक्टर की चपेट में शोउजी देवी आ गई। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
इधर, इस मामले को लेकर एसएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेवार होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेस राम और पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ने साली राम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन