फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Councilors of Kullu Municipal Council administered the oath of office.

Kullu News: नगर परिषद कुल्लू के पार्षदों को दिलाई शपथ

Thu, 11 Jun 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Councilors of Kullu Municipal Council administered the oath of office.
कुल्लू नगर परिषद के नवनिर्वाचित छह पार्षदो को शपथ दिलाने के बाद साथ ले जाते विधायक सुंदर ​सिंह।
कुल्लू। नगर परिषद (नप) कुल्लू में नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

11 वार्ड वाली नगर परिषद के पार्षद अलग-अलग समय में नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और शपथ ग्रहण की। वार्ड नंबर एक से पुष्पा देवी, पांच से पूजा शर्मा, छह से गीता देवी, दस से हरि सिंह और 11 से राहुल कौशल ने शपथ ग्रहण की। ये तमाम सदस्य पूर्व एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह गुट के साथ पहुंचे। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद दूसरा समूह नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। यह समूह कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह के साथ पहुंचा। इसमें वार्ड नंबर दो से कुब्जा ठाकुर, तीन से आशा ठाकुर, चार से ज्ञान ठाकुर, सात से राम देई, आठ से शालिनी रॉय, नौ से जीवन लता शामिल रहीं।
विज्ञापन

शपथ समारोह की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद के चुनाव 17 मई को संपन्न हुए थे। अधिसूचना के बाद एक महीने के भीतर चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाने का काम किया जाना था। इसे वीरवार को नियमानुसार पूरा किया गया है। इसके बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करने के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed