Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Corporation should restore employees' salary increments: Hemraj

कर्मचारियों की वेतनवृद्धियां बहाल करे निगम : हेमराज

Sat, 28 Nov 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Corporation should restore employees' salary increments: Hemraj
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) इंटक कर्मचारी संगठन की कुल्लू इकाई की बैठक शुक्रवार को एक निजी होटल में हुई। इकाई अध्यक्ष हेमराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में चालक और परिचालक वर्ग के सेवा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन ने कर्मचारियों की दो अतिरिक्त वेतनवृद्धियां बंद करने के फैसले को वापस लेने और इन्हें बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

संगठन के अनुसार 26 नवंबर 2026 के आदेश के तहत कर्मचारियों को मिलने वाली दो अतिरिक्त वेतनवृद्धियों का लाभ बंद कर दिया गया है। संगठन ने इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को आधिकारिक सूचना भी भेजी गई है।
विज्ञापन

बैठक में निजी वोल्वो बसों के अवैध संचालन पर भी चिंता जताई गई। संगठन ने कहा कि बिना परमिट चल रही बसों से निगम को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और राजमार्गों पर अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहनों की नियमित जांच की मांग की गई। इसके अलावा निगम के बस बेड़े को मजबूत बनाने, बसों की समयबद्ध मरम्मत करवाने और कलपुर्जों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संगठन ने लाभकारी रूटों पर निगम की बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। बैठक में प्रधान भाग चंद, महासचिव नीका राम, मीडिया प्रभारी सुंदर सिंह, खेम सिंह, चमन लाल, विवेकांत ठाकुर, खूब राम, रतन लाल, जगत राम, अभिषेक चौहान और संजय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed