{"_id":"652ec9fd1f93fba92704f195","slug":"corporation-bus-stuck-in-snow-taken-out-after-five-hours-kullu-news-c-89-1-ssml1012-9256-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांच घंटे बाद निकाली बर्फ में फंसी निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांच घंटे बाद निकाली बर्फ में फंसी निगम की बस
Tue, 17 Oct 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के जलोड़ी दर्रा पर बर्फबारी के बाद पहुंचे पर्यटक वाहन।-संवाद
कुल्लू। मौसम के करवट बदलते ही जिलेवासियों की दुश्वारियां बढ़ना शुरू हो गई हैं। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 मंगलवार को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
जलोड़ी दर्रा के साथ लगते बड़ानाला में बर्फ में फंसी बागासराहन से कुल्लू आ रही निगम की बस को पांच घंटे के बाद निकाल लिया गया है। निगम के चालक ने सोमवार रात करीब 7:00 बजे बस को निकालकर कुल्लू पहुंचाया। दर्रा में हुई बर्फबारी के बाद यहां फिसलन के कारण हाईवे बंद चल रहा था।
मंगलवार सुबह आठ बजे के बाद वाहनों की आवाजाही आरंभ हुई। निगम की बसें भी तय समय पर सरपट दौड़ीं। हाईवे-305 के 15 घंटे में खुलने से बाह्य सराज की 69 पंचायतों की जनता को राहत मिली है। सोझा निवासी राजेंद्र प्रकाश, मनोहर लाल तथा सुरेश कुमार ने कहा कि मंगलवार को निगम की बस सेवाएं शुरू हो गई हैं।
एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी जगदेव ने कहा कि बर्फ में फंसी बस सोमवार रात को करीब 7:00 बजे सुरक्षित निकाल ली। कहा कि मंगलवार को बस सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से शुरू की गई है।