फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Administration's bulldozer in action in Bhuntar; encroachment removed from government land.

Kullu News: भुंतर में चला प्रशासन का पीला पंजा, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

Thu, 10 Sep 2026 05:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:27 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer in action in Bhuntar; encroachment removed from government land.
भुंतर में अवैध कब्जे को जेसीबी से हटाते प्रशासन।-संवाद - फोटो : 1
भुंतर (कुल्लू)। सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वालों पर प्रशासन ने एक बार फिर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को नगर पंचायत भुंतर ने वार्ड नंबर छह में मेला मैदान के समीप शनि मंदिर के पास सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन का पीला पंजा चलते ही कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया। इससे पहले नगर पंचायत की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद नायब तहसीलदार मनीष गुलेरिया, नगर पंचायत के जेई पारस जम्वाल और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्जे को हटाया गया। नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि शहर में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले जून में भी शनि मंदिर के समीप सरकारी भूमि पर कब्जा कर किए गए निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की थी। उस दौरान जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाया गया था। नायब तहसीलदार ने बताया कि सरकारी भूमि पर स्थायी निर्माण अथवा कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। नगर पंचायत भुंतर शहर के अन्य हिस्सों में भी सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी। शनि मंदिर के समीप हुई कार्रवाई के बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में संभावित अतिक्रमण पर भी प्रशासन की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed