{"_id":"61f6c4c865800b7b304399b9","slug":"corona-case-kullu-news-sml39810864","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में एक और कोरोना मरीज ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में एक और कोरोना मरीज ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कोरोना की तीसरी लहर के बीच कुल्लू जिला में दो दिन में दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले शनिवार को 80 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना से दम तोड़ा। वहीं, रविवार को डेडिकेटेड कोविड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एक और मरीज कोरोना से जंग हार गया है।
बता दें कि शुक्रवार को सीएचसी जरी में रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद मरीज को डीसीएचसी कुल्लू में भर्ती किया गया। इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। जिला कुल्लू में अब कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 162 पहुंच गई है। जबकि रविवार को 19 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा 22 संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने जिलाभर के पांचों स्वास्थ्य खंडों में 130 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनमें 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि रविवार को भी एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि भुंतर उपतहसील के तहत आने वाले सीएसी जरी में मरीज का 28 जनवरी को सैँपल लिया गया था।