फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   corona alert,facebook live

होम आइसोलेशन पूरा करने पर रिसैंपलिंग की जरूरत नहीं : डा. मनोज

Sat, 05 Dec 2020 06:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
corona alert,facebook live
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के डॉक्टर मनोज ने कोरोना पर एक घंटे फेसबुक लाइव कर लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक किया। सेव लाहौल-स्पीति के फेसबुक पेज पर लाइव कार्यक्रम को करीब दस हजार लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन

डॉ. मनोज ने कहा कि कोरोना में अब रिसैंपलिंग की जरूरत नहीं है। अगर पाजीटिव व्यक्ति 10 दिन तक घर पर ही परिवार से अलग रहकर आइसोलेशन पीरियड प्रक्रिया को पूरा करता है तो इसके अतिरिक्त चार दिन तक किसी भी तरह के लक्षण सामने न आएं तो उसके बाद वायरस भी कमजोर पड़ जाता है। इस वजह से वायरस दूसरे व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति एक बार पाजिटिव हो जाता है तो उसके शरीर में एंटीबॉडी बनते हैं, जो तीन माह तक शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं। तीन माह के बाद एंटीबाडी खत्म हो जाती है तो फिर से शरीर में इंफेक्शन हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज लोगों में भ्रांतियां भी फैली हैं कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को सीधे ही नेरचौक ले जाते हैं। सत्य यह है कि उन्हीं पॉजिटिव लोगों को नेरचौक रेफर किया जाता है जिनका आक्सीजन लेवल बहुत कम हो और वेंटीलेटर की जरूरत हो। उन्होंने कहा कि लोगों में गलत फहमी है कि आम सर्दी, बुखार में टेस्ट करने पर भी पॉजिटिव आ रहे हैं जो गलत है। डॉ. मनोज ने बताया कि सर्दी, बुखार तो कोरोना महामारी से पहले भी होता था। कोरोना से होने कोल्ड कफ वाले मरीज ही टेस्ट में पॉजिटिव आते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के साथ मतभेद और सोशल बायकाट न करें। कोविड की वजह से आज बहुत से लोग परेशान होने के साथ ही डिप्रेशन का भी शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि सोसायटी में ऐसा माहौल बनाएं कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को भी अपनापन लगे। उन्होंने फेसबुक पेज पर बुधवार रात आठ से नौ बजे तक एक घंटे के फेसबुक लाइव सेशन को 10 हजार लोग देख चुके हैं। डॉ मनोज ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित लक्षण लगने लगे तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अवश्य टेस्ट करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed