फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cooperative meetings will be digital, there will be transparency

Kullu News: डिजिटल होंगी सहकारी सभाएं, रहेगी पारदर्शिता

Thu, 14 Aug 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 14 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cooperative meetings will be digital, there will be transparency
कुल्लू। केंद्र सरकार के आदेशों के बाद सूबे की सहकारी सभाओं का डाटा डिजिटल होगा। सहकारिता विभाग के पास पंजीकृत सभी सहकारी सभाओं को डिजिटल किया जाएगा। इनका डाटा पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध रहेगा। इससे सभाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का पूरा ब्यौरा डिजिटल क्रय-विक्रय और उत्पादन सहित ऑनलाइन रहेगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और सभाओं के कामकाज में गबन की संभावनाएं भी कम होंगी।
विज्ञापन

वहीं, सरकार और विभाग के पास सभी सभाओं का नियंत्रण रहेगा। गौरतलब है कि सरकारी आदेशों के बाद सहकारी सभाओं को डिजिटल करने का काम जारी है।
हालांकि, कई सभाओं को डिजिटल कर उनका डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिया गया है। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद समितियों को कामकाज डिजिटल प्लेटफॉर्म से करने के लिए कंप्यूटर भी प्रदान किए जा चुके हैं। बता दें कि पैक्स, कंज्यूमर स्टोर, हथकरघा, बुनकर, औद्योगिक, कृषि एवं ऋण, दुग्ध, परिवहन, हाइड्रो, हाउसिंग, कामगार और निर्माण, मत्स्य, पर्यटन आदि विभिन्न प्रकार की समितियों को ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक पंजीयक कुल्लू आशा शर्मा ने कहा कि सरकारी आदेशों के उपरांत सभी प्रकार की सहकारी सभाओं को डिजिटल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुल्लू में पैक्स, कंज्यूमर स्टोर, हथकरघा, बुनकर, औद्योगिक, कृषि एवं ऋण, दुग्ध आदि कुल 726 सभाएं सहकारिता विभाग के पास पंजीकृत हैं। इनमें 101 समितियाें का डिजिटलाइजेशन किया गया है। इन सभी सभाओं को ऑनलाइन कामकाज करने के लिए कंप्यूटर भी मुहैया करवाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed