Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Controversy over tree cutting in Archhandi Panchayat

Kullu News: अरछंडी पंचायत में पेड़ कटान पर विवाद

Fri, 28 Nov 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 28 Nov 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Controversy over tree cutting in Archhandi Panchayat
आरोपी, पंचायत प्रतिनिधियों, युवक और महिला मंडलों के बीच तनातनी शुरू
विज्ञापन

व्यक्ति बोला- मेरी नौतोड़ भूमि, वन विभाग से ली है पेड़ काटने की अनुमति
पंचायत प्रतिनिधि बोले- पहले दूसरी जगह थी नौतोड़, हमने लगाए हैं पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। अरछंडी पंचायत में हरे-भरे पेड़ काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पेड़ काटने वाले व्यक्ति और पंचायत प्रतिनिधि, युवक और महिला मंडलों के बीच तनातनी शुरू हो गई है।
पंचायत, महिला और युवक मंडल से जुड़े लोगों ने कहा कि जंगल में ये पेड़ उन्होंने लगाए हैं। उस समय किसी ने इस जगह को अपना नहीं बताया। अब पेड़ बड़े हो गए हैं तो उन्हें काटने के लिए एक व्यक्ति उस जगह को नौतोड़ दर्शा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि विभाग ने भी करीब सौ पेड़ काटने की अनुमति दी है। यह सरासर गलत है। शुक्रवार को पंचायत की ग्रामसभा में पेड़ कटान का मामला प्रमुखता से उठा। इसके विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया। पंचायत प्रधान पुनी देवी और उपप्रधान भागेश शर्मा ने साफ किया है कि मामले में गलत जानकारियां देकर पंचायत को भी भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय पंचायत और लोगों ने स्पष्ट कहा कि यह भूमि जिस परिवार को नौतोड़ में आवंटित हुई थी, वह पहले नदी के तट पर हुई थी। अब उस भूमि को पेड़ काटे जाने वाले स्थान पर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जिस नौतोड़ का हवाला देकर पेड़ काटे जा रहे हैं, 1995 में वह जगह नदी के किनारे थी। बाद में इस भूमि को किसी और को बेचा गया। नौतोड़ के नाम पर वर्षों तक क्रशर के लिए सामग्री भी निकाली जाती रही। अब दूसरी जगह पर नौतोड़ बताना तर्कसंगत नहीं है।
देव सेवा संस्था के अध्यक्ष जय ठाकुर ने कहा कि यदि यह भूमि यहीं थी तो फिर आज तक कब्जा नदी के किनारे भूमि पर क्यों रहा। उनका कहना है कि जब वर्ष 1998-99 में पौधारोपण किया गया। वन विभाग की ओर से तार बंदी की गई तो उस समय विरोध क्यों नहीं किया गया। पंचायत के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर पेड़ काटने बंद नहीं किए तो आंदोलन किया जाएगा।

इधर, भूमि मालिक का कहना है कि बीते जनवरी में राजस्व विभाग की ओर से जमीन की निशानदेही करवाई गई थी। इसके पश्चात ही पेड़ों को काटने की वन विभाग से अनुमति ली है। वन मंडल अधिकारी एंजल चौहान ने बताया कि निजी भूमि के चलते नियमों के अंतर्गत ही पेड़ काटने की अनुमति दी गई है।--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed