फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road

गोलाहधार-रंबी सड़क का तीसरी बार भूमि पूजन

Thu, 24 Nov 2016 09:41 PM IST
कुल्लू/ सैंज
कुल्लू/ सैंज Updated Thu, 24 Nov 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
road
रोड - फोटो : अमर उजाला

बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली गोलाहधार-रंबी सड़क का तीसरी बार भूमि पूजन होने पर बंजार भाजपा में रोष है। नेताओं के अनुसार सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह भाजपा शासनकाल में मंजूर हुए विकास कार्यों का श्रेय ले रहे हैं। बीते बुधवार को कर्ण सिंह ने इस सड़क का भूमि पूजन किया। उक्त सड़क का भूमि पूजन पूर्व वन मंत्री खीमी राम शर्मा 2011 में कर चुके हैं। उक्त सड़क को खीमी राम शर्मा ने ही मंजूर करवाया था और बजट का प्रावधान भी भाजपा सरकार ने ही किया था। बंजार भाजपा मंडल अध्यक्ष चुन्नी लाल ठाकुर, महामंत्री मोती राम ठाकुर और जय सिंह ने कहा कि दो माह पहले लोनिवि के अधिकारियों की मौजूदगी में कलवारी पंचायत के प्रधान गनदेव मियां ने भी इसी सड़क का भूमि पूजन कर सड़क का काम शुरू करवाया था। कांग्रेस सरकार इस सड़क को लेकर ओच्छी राजनीति कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंजूर हुए कामों पर अपनी मोहर लगवाने की होड़ में एक ही काम के बार-बार शिलान्यास और उद्घाटन किए जा रहे हैं। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर, भगवान दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनवारी लाल, मुंशी राम, पंचायत समिति अध्यक्ष हेत राम ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कांता राणा, बालक राम, बंजार भाजपा मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र महंत, श्रवण शर्मा, किरणा ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीना ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र पाल रब्बू, एससी मोर्चा अध्यक्ष चेत रात, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार, पंचायत समिति सदस्य पूर्वा देवी, इंद्रा परमार, अनीता देवी, सुदर्शना देवी और गंगोत्री शर्मा ने गोलाहधार-रंबी सड़क पर हो रही राजनीति पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मंत्री कर्ण सिंह के चार साल के शासनकाल में विकास के कार्यों पर विराम लगा हुआ है। जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा शासनकाल में मंजूर हुए कामों का बार-बार शिलान्यास किए जा रहे हैं। मंत्री को अब सार्वजनिक तौर पर मान लेना चाहिए कि वह भाजपा के विकास कार्यों पर आश्रित हैं और उनके शासनकाल में विकास कार्य रुक गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed