{"_id":"65e45e4fb6e8ceb1a900ecfb","slug":"construction-of-science-block-of-shalang-school-stalled-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118025-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आठ साल से नहीं बन पाया शालंग माध्यमिक स्कूल का साइंस ब्लाॅक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आठ साल से नहीं बन पाया शालंग माध्यमिक स्कूल का साइंस ब्लाॅक
Sun, 03 Mar 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
शालंग स्कूल के साइंस ब्लॉक का निर्माण लटका
विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रही आधुनिक प्रयोगशाला की सहूलियत
2016 में शुरू हुआ था निर्माण, बजट न मिलने से नहीं हो पा रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शालंग में बहुमंजिला साइंस ब्लॉक का निर्माण आठ साल से नहीं हो पाया है। 2016 में शुरू हुआ कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। बजट जारी न होने से कार्य लटका है। बहुमंजिला साइंस ब्लॉक के निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया है।
साइंस ब्लॉक में जीव, रसायन और भौतिक विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जानी हैं। इसके अलावा इन तीनों विषयों के कमरे भी इसी ब्लॉक में रहेंगे। स्कूल में अलग से साइंस ब्लॉक का निर्माण होने से विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। साइंस ब्लॉक में तीन अलग-अलग प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। आधुनिक प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों को नए-नए प्रयोग करने में आसानी होगी, लेकिन आधुनिक प्रयोगशाला का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है।
अभिभावक आशा देवी, सोनिका, अंजना, चंद्रामणि, तेज राम, शलिंद्र, मोहित आदि ने कहा कि विद्यालय में साइंस ब्लॉक का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। पिछले आठ सालों से भवन का काम चला है, लेकिन कब पूरा होगा, इसका पता नहीं है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र लाल ने कहा कि उन्होंने कई मर्तबा शिक्षा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भवन का कार्य पूरा करने के लिए मांगपत्र सौंपे लेकिन बजट न होने की बात कर हर बार मामले को ठंडे बस्ते में डाला गया है।
विज्ञापन
...
शिक्षा विभाग से साइंस ब्लॉक के निर्माण के लिए बजट की अगली किस्त जारी नहीं हुई है। बिना बजट के कार्य करना संभव नहीं है। विभाग से बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-विवेक गौतम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग