फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congressmen roared in the rath maidaan, the election ruckus filled

रथ मैदान में गरजे कांग्रेसी, चुनावी हुंकार भरी

Tue, 16 Aug 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congressmen roared in the rath maidaan, the election ruckus filled
कुल्लू के रथ मैदान में कांग्रेस पार्टी के आजादी की गौरव यात्रा के दौरान कुल्लू पहुची प्रदेश अध्य? - फोटो : Kullu
कुल्लू। प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को भुंतर से लेकर कुल्लू तक दस किलोमीटर लंबी आजादी की गौरव यात्रा निकाली । इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रथ मैदान पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य का ढोल-नगाड़ों की थाप जोरदार स्वागत किया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता विक्रमादित्य का कंधे पर उठाकर मंच तक ले गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार से जनता त्रस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के तीन दौरे किए लेकिन रोजगार किसी क्षेत्र में भी नहीं दिया। सीएम के कुर्सी संभालते ही लोगों को जयराम से बड़ी उम्मीद थी लेकिन वे जनता की उम्मीदों पर खता नहीं उतर पाए। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम को जमकर कोसा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा अब खाद्य तेल सस्ते करने और कर्मचारियों को एरियर देने का समय चला गया। उन्होंने कहा कि सीएम मंडी एयरपोर्ट की एक नींव पत्थर भी नहीं रख पाए हैं, जो सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट था। सीएम ने अपने समय में नौकरियां नीलाम की हैं। इसके लिए सीएम का नाम इतिहास में लिखा जाएगा। अब वे घर जाने का मन बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

न तुम बचोगे, न साथी तुम्हारे, डूबेगी कश्ती, डूबेंगे सारे
कुल्लू। अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर से कहा कि न तुम बचोगे न, साथी तुम्हारे, डूबेगी कश्ती डूबेंगे सारे। उन्होंने सीएम को कहा कि अब जाने का समय आ गया है। अब अपनी जाने की तैयारी करो और आखिरी सलाम लेकर जाओ। अब जाती बार राशन का क्या सस्ता करोगे, अगली सरकार खुद करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार को अब बाबुल की दुआएं लेनी चाहिए ताकि उन्हें सुखी संसार मिले। उन्होंने हंसते-हंसते मंच से कहा कि हिमाचल की जनता इस बात को जानती है कि उनके नेता घर बैठकर इसी बात को याद करेंगे और गाएंगे कि कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed