{"_id":"58331dae4f1c1bb404b3a288","slug":"congress-sevadal-meeting-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता अभियान का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता अभियान का आगाज
कुल्लू
Updated Mon, 21 Nov 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के परिधि गृह ढालपुर में जिला कांग्रेस सेवादल जिला कुल्लू ने बैठक का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर ठाकुर सत्य प्रकाश ने कांग्रेस सेवादल की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद कांग्रेस सेवादल के आनी, बंजार, कुल्लू तथा मनाली चारों ब्लॉकों के मुख्य संगठकों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया।
विज्ञापन
जिला मुख्य संगठन अनुराग प्रार्थी ने कहा कि प्रदेश मुख्य संगठक के दिशा निर्देशानुसार जनवरी माह में जिला मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी संगठन हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल का सदस्यता अभियान को भी आरंभ किया है। वहीं इस मौके पर मंडी संसदीय प्रभारी सुखदास नैय्यर, जिला संयोजक किशन सिंह ठाकुर, राज्य सोशल मीडिया सदस्य महेंद्र शौंडा, मनाली ब्लॉक मुख्य संगठक नेस राम, कुल्लू ब्लॉक मुख्य संगठक शिवदयाल, बंजार ब्लॉक मुख्य संगठक चेतराम वीर, आनी ब्लॉक मुख्य संगठक बंसी लाल, जिला महिला संगठक सुनीता देवी, बंजार महिला संगठक बीना देवी, पूर्व पार्षद बंतो चौधरी, रेशमा देवी, जिला सूचना एवं समन्वय प्रभारी ठाकुर बेलू राम, जिला आपदा प्रबंधन समन्वयक शैलेंद्र राणा, जिला संगठक बनारसी दास, तरसेम सिंह, बिहारी लाल तथा कुलदीप नैय्यर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन