फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress protests against the Central Government in Kullu.

Kullu News: केंद्र सरकार के खिलाफ कुल्लू में कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against the Central Government in Kullu.
कुल्लू में नीट मामले को लेकर हाथों में पट्टिका लेकर प्रदर्शन में भाग लेते एनएसयूआई की कार्यकर्त
कुल्लू। केंद्र सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। शहर में पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली के रूप में ढालपुर चौक, लाल चंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र, क्षेत्रीय अस्पताल गेट होते हुए डीसी कार्यालय तक पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में मनाली के विधायक भुवनेश्वर सिंह गौड़ ने भी भाग लिया। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा और जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। सेस राम आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में अब तक 90 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं। पेपर लीक करने के मामले में सरकार के ही लोग जुड़े हुए हैं, जिस कारण बार-बार परीक्षाओं के पत्र लीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज और कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की निंदा की। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम लता ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रवीण ठाकुर, किशन ठाकुर, संजीव धर, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed