{"_id":"66605523605e33766405eb86","slug":"congress-could-not-penetrate-bjps-raghupurgarh-kullu-news-c-89-1-ssml1012-124100-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाजपा के रघुपुरगढ़ को नहीं भेद पाई कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाजपा के रघुपुरगढ़ को नहीं भेद पाई कांग्रेस
विज्ञापन
नौ पंचायतों के 18 बूथों में भाजपा को मिली 629 वोटों की बढ़त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चुनाव नतीजों के बाद अब भाजपा-कांग्रेस अपने-अपने गढ़ में मतदान को लेकर मंथन करने में जुट गई हैं। जिले का रघुपुरगढ़ पहले से भाजपा का गढ़ रहा है, मगर इस बार भी कांग्रेस गढ़ को भेद नहीं पाई है।
कांग्रेस 2019 की लीड को कम करने में जरूर कामयाब हुई है। 2019 में यहां भाजपा को 2800 मतों की लीड हासिल हुई थी। आनी विस क्षेत्र से कांग्रेस को इस बार 8,328 वोटों की बढ़त मिली है लेकिन भाजपा के गढ़ को पार करने में कांग्रेस पीछे रह गई। नौ पंचायतों के 18 बूथों में भाजपा की उम्मीदवार कंगना को 4,170 वोट पड़े हैं, जबकि कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 3,541 मत पड़े हैं।
18 बूथों में से भाजपा को 11 बूथ में बढ़त मिली। सात में कांग्रेस को लीड मिली है। लीड मिलने से भाजपा के खेमे में खुशी का माहौल है। धर्म सिंह, उगम राम ठाकुर तथा मोहन लाल ने कहा कि रघुपुर भाजपा का पारंपरिक गढ़ रहा है। यहां भाजपा को पीछे छोड़ना आसान नहीं है।
विज्ञापन
...
दुर्गम पोलिंग बूथ शाक्टी में कंगना को एक वोट की बढ़त
जिले के अति दुर्गम पोलिंग स्टेशन शाक्टी में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही है। यहां पर भाजपा की उम्मीदवार कंगना को मात्र एक वोट की बढ़त मिली है। भाजपा को 31 और कांग्रेस के व्रिकमादित्य सिंह को 30 वोट मिले हैं। दो ने नोटा दबाया है। शाक्टी, मरौड़ और शुगाड़ में सड़क के साथ बिजली सुविधा न होने से लोगों में रोष है। दूसरे सबसे दुर्गम मझाण बूथ में कंगना को 70 और विक्रमादित्य सिंह को 113 वोट पड़े हैं।