{"_id":"6a7610375cc77730bb0eb1a0","slug":"condition-of-nh-305-to-improve-with-25-crore-teja-kullu-news-c-89-1-klu1002-183565-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-305 की 25 करोड़ से सुधरेगी हालत : तेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-305 की 25 करोड़ से सुधरेगी हालत : तेजा
Sat, 08 Aug 2026 10:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सैंज/लारजी (कुल्लू)। कांग्रेस बंजार ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने कहा कि एनएच-305 औट-लुहरी-सैंज मार्ग के सुधरने और प्रस्तावित जलोड़ी टनल के निर्माण से बंजार विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधार के लिए स्वीकृत 25 करोड़ रुपये से सड़क की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा, जबकि जलोड़ी टनल परियोजना की स्वीकृति प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है।
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और विकास को नया आयाम मिलेगा।
तेजा ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार से प्रदेश की अन्य सड़क परियोजनाओं के लिए भी बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि राज्य के सड़क नेटवर्क को और मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती राम पालसरा, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, ग्राम पंचायत रैला के प्रधान टेक सिंह, उपप्रधान पराग ठाकुर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद