{"_id":"66b5f936a55aba9af30efb10","slug":"condition-of-kais-kotadhar-road-is-bad-ganga-kullu-news-c-89-1-ssml1012-128431-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"काईस-कोटाधार सड़क की हालत खराब : गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काईस-कोटाधार सड़क की हालत खराब : गंगा
विज्ञापन
कराड़सू क्षेत्र के लोगों की समस्याएं जल्द हल न हुईं तो सड़कों पर उतरेेंगे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कराड़सू क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत सोयल-दो के उपप्रधान मुखर हो गए हैं। शुक्रवार को कुल्लू में प्रेस वार्ता में उपप्रधान गंगा ठाकुर ने कहा कि काईस से कोटाधार सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। काईस से लेकर राउगी तक सड़क में गड्ढे पड़े हुए हैं।
राउगी से सौर तक तो सड़क की हालत और भी खराब है। फल सीजन के बीच बागवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तांदला गांव के लिए ग्रामीणों ने एक अस्थायी पुल बनाया था। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक महीने में पुल लगाकर दिया जाएगा।
अभी तक पुल नहीं लग पाया है। नाले से होकर निकाली गई सड़क बाढ़ आने पर बंद हो सकती है। उन्होंने कहा कि सोयल स्कूल में अध्यापकों का टोटा चल रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। पूर्व सरकार के समय स्कूल के साइंस ब्लॉक के लिए बजट मंजूर हुआ है। लोक निर्माण विभाग के पास टोकन मनी जमा न होने से विभाग ने इसका काम शुरू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बिजली के तारों की ऊंचाई लोगों के घरों और बगीचों में काफी कम है।
विज्ञापन
ऐसे में हादसों की आशंका बनी रहती है। कुल्लू से कोटाधार के लिए सिर्फ 37 सीटर बस को ही चलाया जा रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि काईस नाला पर बड़ा पुल लगाया जाए। गंगा ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार व प्रशासन ने इन समस्याओं को हल नहीं किया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान कराड़सू के पूर्व प्रधान परमानंद ठाकुर, कर्मचंद ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद