{"_id":"6929d1869a25f8a4be02932c","slug":"complete-progress-works-in-manali-actively-dc-kullu-news-c-89-1-ssml1015-162834-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में प्रगति कार्यों को सक्रियता से करें पूरा : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में प्रगति कार्यों को सक्रियता से करें पूरा : डीसी
Fri, 28 Nov 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक
ओल्ड मनाली में पार्किंग के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उपमंडल मनाली में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने की।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रियता से प्रगति करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। एनएचएआई को सड़क की बहाली के लिए समानांतर रूप से दो स्थानों पर मशीनरी तैनात करके बहाली के कार्य को गति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिमसा चौक, ग्रीन टैक्स बैरियर आदि स्थानों पर सड़क को चौड़ा करने की बात कही ताकि आने वाले समय में यातायात का निर्बाध रूप से संचालन किया जा सके। 15 दिसंबर तक सड़क को डबललेन के यातायात के लिए पूरी तरह बहाल करें।
उपायुक्त ने ओल्ड मनाली में पार्किंग स्थल निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करके जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को रांगड़ी में भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में आ रहीं सभी बाधाओं को तत्परता से दूर करने और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को कहा। वन विभाग को खतरनाक पेड़ काटने के लिए और पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखने को कहा। जलशक्ति विभाग को पानी की कमी वाले क्षेत्रों की पहचान करने और वैकल्पिक स्रोतों पर काम करने के लिए सक्रियता दिखाने को कहा गया है। इस दौरान अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार, उपमंडल अधिकारी मनाली रमण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
--