स्कूलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता 18 जून से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रधार कला संगम संस्था जून माह में स्थानीय पाठशालाओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 21 जून तक ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र और देवसदन कुल्लू करने जा रही है। बुधवार को संस्था की कार्यकारिणी की बैठक इसी संदर्भ में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन की। इस दौरान भाषा एवं संस्कृति विभाग की जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में सूत्रधार लोकनर्तक दल के प्रथम रहने पर हर्ष जताया गया। संस्था के अध्यक्ष ने समस्त कार्यकारिणी व कलाकारों को इसके लिए बधाई दी। दिनेश सेन ने कहा कि सूत्रधार कला संगम का मूल उद्देश्य उभरती हुई युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
इसी कड़ी में संस्था हर वर्ष की भांति इस बार भी आगामी जून माह में स्थानीय पाठशालाओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 21 जून तक ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र व देवसदन कुल्लू करने जा रही है। जिसमें पूर्व की भांति लोकनृत्य, समूह नृत्य, लघु नाटक, समूह गान, मूक अभिनय, लोकगीत, फिल्म गीत, वाद्य यंत्र, फैंसी ड्रेस और चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं फैशन शो की प्रतियोगिता भी इस बार आरंभ की जा रही है। कुल्लू जनपद का कोई भी उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जो इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है तो वह कार्यक्रम में भाग लेने की पुष्टि 30 मई से पहले सूत्रधार कला संगम के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान महासचिव सुंदर श्याम महंत, नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता, अकादमी प्रभारी तिलक राज, सचिव सहयोगी विवेक सेन, नाटक सह प्रभारी केतन वर्मा, प्राचार्य संगीत अकादमी पंडित विद्यासागर, आधुनिक नृत्य शिक्षक सुरेश बोध, प्रेस सचिव राजेश शानू और प्रबंधक उत्तम चंद उपस्थित रहे।