{"_id":"69c7dcc7826ba00f2100acd7","slug":"community-motivators-were-made-aware-at-krishi-vigyan-kendra-bajaura-kullu-news-c-89-1-klu1002-172471-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा में सामुदायिक प्रेरकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा में सामुदायिक प्रेरकों को किया जागरूक
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा में शनिवार को सामुदायिक प्रेरकों के लिए एक दिवसीय पीयर लर्निंग इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-II) जाइका-ओडीए के तहत खंड परियोजना प्रबंधन कुल्लू इकाई की ओर से आयोजित किया गया। इसमें जिले की 9 उप-परियोजनाओं से 16 सामुदायिक प्रेरकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने उर्वरकों और जैविक खादों के संतुलित उपयोग पर जानकारी दी। रसायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही विषय विशेषज्ञ डॉ. राधिका नेगी, डॉ. रमेश लाल और पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र बंसल ने भी सामुदायिक प्रेरकों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. जयंत रत्ना, डॉ. खूब राम ठाकुर, खंड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू से कृषि अधिकारी संजय कुमार, कृषि प्रसार अधिकारी मोनिका सैनी और आईईसी समन्वयक युवराज भी उपस्थित रहे। संवाद