फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cockroach served on patient's plate, people said - the food will make him sick.

Kullu News: मरीज की थाली में परोसा कॉकरोच, लोग बोले-और बीमार कर देगा खाना

Sun, 26 Oct 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 26 Oct 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Cockroach served on patient's plate, people said - the food will make him sick.
कुल्लू अस्पताल में मरीज के खाने में तिलचट्टा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की स्वच्छता व्यवस्था और मेस प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अस्पताल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश, एमएस बोले- खामियां मिलीं तो होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों के लिए तैयार भोजन में कॉकरोच (तिलचट्टा) मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था और मेस प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मरीजों की थाली में तिलचट्टा मिलने से लोगों में रोष है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की थाली में पौष्टिकता नहीं, लापरवाही परोसी जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती होने वाले मरीजों के स्वास्थ्य को देखते हुए निशुल्क और पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई है। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती एक मरीज की थाली में कॉकरोच मिला है। तीमारदार ने इसका वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कह रहे हैं कि अस्पताल में मिलने वाला ऐसा खाना मरीज को स्वस्थ होने के बजाय और बीमार कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में 300 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। इन मरीजों को रोजाना सुबह और शाम का खाना अस्पताल की मेस में तैयार किया जाता है। हर मरीज को निशुल्क भोजन परोसा जाता है। खाने में कॉकरोच मिलने से अस्पताल प्रशासन और मेस का टेंडर लेने वाली कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर लोगों के कई तरह के कमेंट किए हैं। उनके अनुसार मरीज को पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए लेकिन कॉकरोच खाने में मिलना मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ है।

--
मामला ध्यान में आया है। इस मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। अगर खामियां पाई जाएंगी तो मेस का कार्य देख रही कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ताराचंद, चिकित्सा अधीक्षक
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed