फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   cm in kullu

तीन दिन में बहाल करे काटी बिजली

Thu, 06 Oct 2016 10:12 PM IST
कुल्लू/ केलांग
कुल्लू/ केलांग Updated Thu, 06 Oct 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
cm in kullu
electricity - फोटो : Demo Pic

लाहौल स्पीति पहुंचे सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि 192 परिवार के घरों की काटी गई बिजली को बोर्ड तीन दिन में बहाल करे अन्यथा चौथे दिन बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बहु तकनीकी कॉलेज को वापस लाहौल लाया जाएगा। रोहतांग टनल निर्माण से पर्यटन को पंख लगेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार को लाहौल स्पीति के दो दिवसीय दौरे पर लाहौल पहुंचे। तिंगरेट हेलीपैड से मुख्यमंत्री म्याड़ घाटी पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री ने छालिंग गांव को जोड़ने वाले 129.80 लाख की लागत से निर्मित मोटरेवल पुल 45.72 मीटर का लोकापर्ण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 45 मीटर लंबे करपट ब्रिज का भी लोकापर्ण किया।

विज्ञापन


उदयपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित कर हाईस्कूल सलग्रां को अपग्रेड कर सीसे स्कूल तथा अगार प्राइमरी स्कूल को अपग्रेड कर मिडल स्कूल, छालिंग और करपट मिडल स्कूल को अपग्रेड कर हाई स्कूल का दर्जा देने की घोषणा की। अगले सत्र में वहां विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने सीसे स्कूल त्रिलोकनाथ में साइंस कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सलपट गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा। त्रिलोकनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में भी धन की कमी आने नहीं दी जाएगी। सीएम ने 1 करोड़ 89 लाख 52 हजार की लागत से बने जिमनोजियम हॉल, 62.70 लाख से बने वीआईपी रेस्ट हाउस का लोकार्पण तथा चिनाब की धारा पर करोड़ों की लागत से बन रहे लोवर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग को जल्द पुल तैयार करने के आदेश दिए। युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने जनसभा के बीच सीएम को तलवार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री के चीफ सचिव वीसी फारका, वूल फेडरेशन के चेयरमेन रघुवीर सिंह ठाकुर, विधायक रवि ठाकुर, डीसी विवेक भाटिया, एसडीएम उदयपुर विशाल शर्मा, एसपी रमन कुमार मीणा, डीएसपी प्यारे लाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण, उदयपुर पंचायत प्रधान मनी देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed